Udhayanidhi Stalin Arrest: तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर आरोप, प्रत्यारोप और गिरफ्तारी के भंवर में फंस गई है. डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसमें दोराय नहीं कि राजनीतिक भाषणों की मर्यादा लगातार गिर रही है, मगर सत्ता और विपक्ष के बीच लड़ाई अब ज़ुबानी आरोप-प्रत्यारोप से नहीं बल्कि पुलिस और कानून के इस्तेमाल से लड़ी जा रही है.

तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय और उनकी सरकार पर तीखे हमले किये. भाषण के दौरान भीड़ के नारों के बीच उन्होंने अभिनेत्री तृषा कृष्णन के प्रति जो अशोभनीय और द्विअर्थी बातें कहीं उसने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने इसे महिला का अपमान बताते हुए पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने नौ धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उदयनिधि को उनके चेन्नई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है.

एफआईआर में महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, सार्वजनिक शांति भंग करने, अश्लील टिप्पणी करने और दंगा भड़काने जैसी धाराएं शामिल की गई हैं. गिरफ्तारी से पहले उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि बड़ी संख्या में डीएमके नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंचे, जिससे तनाव का माहौल बन गया.

हालांकि उदयनिधि स्टालिन पूरे मामले में सफाई देते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि जो बातें बताई जा रही हैं वो उन्होंने कही ही नहीं, मेरी बातों को काट-छांटकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया और उसी आधार पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने दावा किया कि उनका पूरा 22 मिनट का भाषण कावेरी मुद्दे, किसानों के हित और मेकेदातु बांध के विरोध पर केंद्रित था, जबकि सरकार ने केवल कुछ अंशों को आधार बनाकर कार्रवाई की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार करना विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश है. ऐसा राजनीतिक प्रतिशोध के इरादे से किया गया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...