Mahatma Gandhi: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 30 मई, 2026 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, “दशकों तक देश की इमेज गांधीजी पर अटकी हुई थी लेकिन आज ग्लोबल पहचान गांधी से मोदी पर शिफ्ट हुई है.” गजेंद्र सिंह शेखावत का यह बयान केवल एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं है, बल्कि यह उस सोच का नतीजा है जिस में इतिहास, राष्ट्र और लोकतंत्र को एक व्यक्ति के इर्दगिर्द समेट देने की कोशिश दिखाई देती है.

जब शेखावत से पूछा गया कि कल्चर टूरिज्म या बौलीवुड में भारत का बड़ा ब्रैंड एंबैसडर कौन है, तो उन्होंने जवाब दिया, "आजकल हमारे पास सब से बड़ा ब्रैंड एंबैसडर हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं. 10-15 साल पहले तक गांधी जी भारत के ब्रैंड एंबैसडर थे और अब मोदी जी भारत के ब्रैंड एंबैसडर हैं.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जो भी कहा उस में कोई आश्चर्य की बात तो नहीं है क्योंकि बीजेपी सरकार के सारे मंत्री सिर्फ मोदी का गुणगान करने में माहिर हैं. पर्यटन मंत्री की अपनी उपलब्धि क्या रही, उन्हें इस पर बात करनी चाहिए लेकिन हर विभाग का मंत्री अपनी जिम्मेदारी से फारिग है. पर्यटन हो या परिवहन, विदेश मामले हो चुनाव, सभी जगह मोदी का चेहरा ही नजर आता है. यही कारण है कि प्रचारतंत्र ने एक नेता को देश का ब्रैंड एंबैसडर बना दिया है.

सब से पहले यह समझना होगा कि ब्रैंड एंबैसडर और राष्ट्रनिर्माता में फर्क होता है. ब्रैंड एंबैसडर किसी उत्पाद, कंपनी या अभियान का प्रचार करता है. महात्मा गांधी किसी विचार के प्रचारक नहीं थे, वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सब से प्रभावशाली नेताओं में से एक थे जिन की पहचान पूरी दुनिया में भारत के संघर्ष, अहिंसा और जनआंदोलन के प्रतीक के रूप में आज भी कायम है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...