Iran Houthi Relations: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ते ही यमन के हूती विद्रोहियों की गतिविधियां भी तेज हो जाती हैं. यमन और सऊदी पर हूतियों का हमला सिर्फ यमन के गृहयुद्ध का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि उनका सीधा संबंध ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते टकराव का नतीजा है. जब भी ईरान पर सैन्य या राजनीतिक दबाव बढ़ता है, हूती भी अलग-अलग मोर्चों पर हमले तेज कर देते हैं.

हूती संगठन, जिसे अंसार अल्लाह भी कहा जाता है, यमन का एक शिया विद्रोही समूह है. इसकी शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी, लेकिन 2014 में इसने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. तब से यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के खिलाफ लड़ रहा है.

अमेरिका, इजराइल और कई पश्चिमी देशों का आरोप है कि ईरान हूतियों को हथियार, बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन तकनीक, प्रशिक्षण और आर्थिक मदद उपलब्ध कराता है. हालांकि ईरान इस तरह की प्रत्यक्ष सैन्य सहायता से इनकार करता है, लेकिन दोनों के बीच वैचारिक और राजनीतिक करीबी किसी से छिपी नहीं है.

हूती दरअसल ईरान के उस क्षेत्रीय नेटवर्क का हिस्सा हैं जिसे अक्सर "एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस" (प्रतिरोध धुरी) कहा जाता है. इस नेटवर्क में लेबनान का हिजबुल्लाह, इराक और सीरिया के कुछ ईरान समर्थक सशस्त्र समूह भी शामिल हैं. इन संगठनों का साझा उद्देश्य अमेरिका और इजराइल के प्रभाव का विरोध करना है.

यही कारण है कि जब भी अमेरिका या इजराइल ईरान पर सैन्य दबाव बढ़ाते हैं, हूती लाल सागर, अदन की खाड़ी या यमन से मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर देते हैं. इससे विरोधी देशों को एक साथ कई मोर्चों पर सैन्य संसाधन लगाने पड़ते हैं और ईरान पर पड़ने वाला सीधा दबाव कुछ हद तक बंट जाता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...