Houthi Rebels Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 6 अगस्त 2026 को यमन और सऊदी अरब में एक साथ बड़े हमले कर पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ा दिया है. बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से किए गए हमलों में यमन के 58 सैनिक मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में सैनिक घायल हुए हैं. सऊदी अरब के नजरान शहर पर भी हमला हुआ है जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं. घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है. हमलों के बाद कई इलाकों में भयंकर आग लग गई है. हूती विद्रोहियों ने सरकारी सेना के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

हूती विद्रोही लंबे समय से ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों के जरिए यमन तथा सऊदी अरब पर हमले करते रहे हैं. इन हमलों के पीछे उनका उद्देश्य यमन में चल रहे गृहयुद्ध में बढ़त हासिल करना और क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार करना है. सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन वर्षों से यमन सरकार का समर्थन करता रहा है, जबकि हूती संगठन को ईरान का समर्थन प्राप्त होने का आरोप लगाया जाता है.

ट्रम्प के सामने कठिन विकल्प

लंबे समय से जारी ईरान अमेरिका युद्ध में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुके हैं, जहां उनके सामने केवल दो विकल्प बचे हैं - या तो ईरान के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव को स्वीकार करें, या फिर संघर्ष को और व्यापक बनाकर सैन्य कार्रवाई तेज करें. मगर ऐसा करने पर उनकी अपनी कुर्सी दांव पर लगी हुई है. दरअसल ट्रंप दो बिल्लियों की लड़ाई में कूद तो गए हैं मगर अब फंदा उनकी अपनी गर्दन में आ फंसा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...