150 Year Old Library Book: ऑस्ट्रेलिया की कियामा पब्लिक लाइब्रेरी में लगभग 150 साल पहले एक किताब ली गई थी. इस किताब का नाम था Antiquities of Athens. यह पुस्तक 1858 में प्रकाशित हुई थी. इस किताब के पब्लिश होने के 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कियामा लाइब्रेरी खुली. यह किताब कियामा लाइब्रेरी के शुरुआती हजार किताबों के कलेक्शन में नंबर 506 पर थी. 1872 में किसी शख्स ने इस किताब को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी से इशू करवाया. नियम के अनुसार अगर एक सप्ताह के बाद किताब लाइब्रेरी में सबमिट नहीं करवाई गई तो हर हफ्ते 3 पेंस का जुर्माना लगता. संयोगवश 1873 में लाइब्रेरी के रिकॉर्ड गायब हो गये और किताब कभी लाइब्रेरी तक नहीं पहुंची.
जुलाई 2026 में सिडनी के रोस सिम्मोन्स ने घर की मरम्मत करवाई. इस दौरान पुरानी चिमनी में ईंटों से बंद लकड़ी के टी-क्रेट के अंदर उन्हें यह किताब मिली. किताब की जिल्द पर हाथ से लिखी जानकारी के अनुसार उनके परदादा के परदादा जॉन सिम्मोन्स ने 1870 के दशक में इस किताब को कियामा लाइब्रेरी से इशू करवाया था. किताब के कवर पर छपे पुराने नियम के अनुसार हर हफ्ते 3 पेंस का जुर्माना लगना था. महंगाई जोड़कर हिसाब लगाने पर लगभग 28,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 19 लाख रुपये बनते हैं.
हालांकि सच यह है कि लाइब्रेरी ने एक भी पैसा नहीं लिया. 1870 के दशक के रिकॉर्ड गायब हो चुके हैं, इसलिए पता ही नहीं चल पाया कि आखिर यह किताब किसने ली थी. लाइब्रेरी के मौजूदा मैनेजर माइकल हडसन ने कहा कि इतनी पुरानी किताब का लाइब्रेरी में वापस आना ही अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है. अब इस किताब को दोबारा जारी नहीं किया जाएगा बल्कि लाइब्रेरी के लोकल हिस्ट्री कलेक्शन में सहेज कर रखा जाएगा. 150 Year Old Library Book
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





