फिटनैस हर वर्ग के और हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है. आजकल तरहतरह की बीमारियां पैदा हो रही हैं, जिन में से कई बीमारियां सिर्फ फिटनैस को मेंटेन करने से खत्म हो सकती हैं. डायबिटीज, हाई ब्लडप्रैशर, अस्थमा, हड्डियों से जुड़ी बीमारियां ऐसी हैं जो खराब जीवनशैली व खानपान के चलते हर आयुवर्ग व लिंग के लोगों को उम्र से पहले ही बूढ़ा बना रही हैं. इसलिए आज किसी भी इलाज या परहेज से ज्यादा जरूरी है ऐक्सरसाइज करना. अगर आप जिम नहीं जा सकते तो एक फिटनैस किट अपने पास रखें जो आप को ऐक्सरसाइज करने में मददगार साबित हो. फिटनैस किट में क्या होना चाहिए और इसे मेंटेन कैसे रखें, यह भी जानना बेहद जरूरी है.

फिटनैस पाने के लिए हर उम्र के व्यक्ति को कुछ चीजों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि उचित तरह के जूते. जूतों का चयन सूझबूझ से करना चाहिए. उदाहरण के लिए आजकल जूते बनाने वाली कंपनियां खेल व ऐक्सरसाइज के अनुसार जूतों का तकनीकी तौर पर निर्माण करती हैं.

एक फिटनैस किट में सब से पहले सही तरह के जूते होना बहुत जरूरी है. सही जूतों के पहनने से घुटनों में या दूसरे जोड़ों में गलत असर नहीं पड़ता. इसी तरह एक अच्छी टीशर्ट, लोअर जिस का कपड़ा पसीने को सोखने वाला हो, होना चाहिए. फिटनैस वाले कपड़े, जिन को फिटनैस अटायर भी कहते हैं, आरामदायक होने चाहिए.

फिटनैस किट में तौलिया, पानी की बोतल, ग्लूकोस, गरम पट्टी, दास्ताने आदि भी होने चाहिए. सब से महत्त्वपूर्ण इन सब में पानी की भरी हुई बोतल है क्योंकि ऐक्सरसाइज करते समय शरीर से पसीने के साथ काफी महत्त्वपूर्ण मिनरल तत्त्व भी निकल जाते हैं, जिन की पूर्ति पानी या ग्लूकोस का पानी पीने से हो जाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...