हर दुल्‍हन अपनी शादी के दिन यानी अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर सबसे सुंदर दिखने की चाहत रखती है. जैसे-जैसे शादी का दिन नजदीक आता है, वैसे-वैसे उसकी उलझन बढ़ती जाती है कि वह क्‍या करें और सबसे खूबसूरत दिखे. शादी के दौरान शौपिंग आदि करने के लिए बार-बार बाहर निकलने से लड़की का रंग हल्‍का पड़ जाता है और शाइन खत्‍म हो जाती है. इसके लिए जरूरी है कि 7 दिनों की एक चेकलिस्‍ट तैयार की जाएं और उसी के अनुसार त्‍वचा की देखभाल की जाएं.

पहला दिन : बौडी पर ब्‍लीच करवा लें. इस दिन बौडी पर ब्‍लीच करवाने से आपके समय का सदउपयोग हो जाएगा और आपकी बौडी में चमक भी आ जाएगी. दिलो-दिमाग दोनों शांत हो जाएंगे. बौडी पर औयल मसाज भी करवा सकती हैं. इससे आपको तनाव नहीं होगा और आपका मन शांत रहेगा.

दूसरा दिन : अपनी बौडी की स्‍कीन को स्‍क्रब करें और मसाज करवाएं. इससे त्‍वचा की ड्राईनेस दूर होगी और वह शाइन करने लगेगी. इसके अलावा, हेड मसाज भी जरूर करवाएं.

तीसरा दिन : इस दिन बौडी वैक्‍स करवा लें. इससे त्‍वचा नाजुक हो जाएगी. वैक्‍स करवाने से स्‍कीन में चमक भी आती है. बौडी के अलावा, बालों पर भी ध्‍यान दें. हेयर कलर करवा लें. दो शेड, वो भी ब्‍लैक, ब्राउन जैसे करवाएं जो किसी भी हेयरस्‍टाइल को बनाने में अच्‍छे लगेगें. अगर आप बहुत जौली है और कुछ हटकर करना चाहती हैं तो एक - आध लट रेड कलर की भी करवा सकती हैं.

चौथा दिन : बालों में स्‍पा करवा लें. इसके बाद इनमें डीप कंडीशनिंग करवाएं. बालों के बाद चेहरे पर ध्‍यान दें. ब्‍लीच करवाएं, ताकि चेहरे में चमक आ जाएं. अपर लिप और आईब्रो भी चार दिन पहले ही बनवा लें, इससे शादी के दिन तक सही शेप आ जाएगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...