रात को सोने से पहले अपने बालों की खास देखभाल करके आप उन्हें टूटने से बचा सकती हैं. इसके अलावा बालों की देखभाल से उनमे एक नई सी जान आएगी और वह घने भी हो जाएंगे. आइये देखते हैं किस तरह से रात को हम अपने बालों की सही से देखभाल कर सकते हैं.

बालों को कंघी करें

रात को सोने से पहले अपने बालों में रोज 5-10 मिनटों के लिये कंघी फिराएं. पीछे से शुरू कर के आगे की ओर ले जा कर बाल झाडें. इससे दिन भर की धूल मिट्टी और गंदगी बालों से बाहर निकल जाएगी.

बालों को बांधे

रात को सोने से पहले बालों को जरुर बांधे. अगर बाल लंबे हैं तो आप उनकी प्लेट्स भी बना सकती हैं. इससे ना तो बाल टूटते हैं और ना ही वह उलझते हैं. बल्कि ऐसा करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है.

कपड़े से बाल को ढंक कर सोइये

अगर आपके लंबे बाल हैं तो उनके आखिरी छोर को सोने से पहले कपड़े से बांधना मत भूलियेगा. अपने बालों को इस तरह से बांधिये की सोते समय उससे कपड़ा बाहर ना निकले. इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी दूर होती है और अगर आपको यह समस्या पहले से ही है तो वह और ज्यादा नहीं फैल पाती.

तेल लगाएं

हफ्ते में तीन बार बालों में तेल लगाने से बालों का झड़ना रुक जाता है. ऐसा करने से बालों को जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बालों की बढ़त के लिये जरुरी हैं. बालों के लिये नारियल या फिर बादाम का तेल बढियां होता है. रोज रात को सिर में तेल लगाइये और सुबह उठ कर शैंपू से धो लीजिये.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...