Sanjay Gupta Death News: बौलीवुड की कल्ट और सुपरहिट एक्शन और गैंगस्टर ड्रामा की एक नई परिभाषा गढ़ने वाले दिग्गज फिल्मकार संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया. खबरों के मुताबिक, मुंबई स्थित अपने घर में गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आँखें मूंद लीं.
खबरों के अनुसार वह डुपलेक्स मकान मे रहते थे. रात में वह कुछ लेने या पानी पीने के लिए नीचे किचन में पहुॅचे होगे,जहां गिरने से उनके सिर मे चोट लग गयी. उनके शरीर से ढेर सारा खून बह गया. सुबह साढ़े आठ बजे जब घर पर काम करने वाली बाई पहुॅची, तब वह संजय गुप्ता की हालत के बारे में पता चला. सूत्रो के अनुसार संजय गुप्ता के घर सबसे पहले फिल्म ‘काबिल’ के निर्माता राकेश रोशन पहुॅचे थे. उनका पार्थिव शरीर पोस्ट मार्टम के लिए कूपर अस्पताल पहुॅचाया जा चुका है.
संजय गुप्ता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया. उनकी सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हैं..कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल,शूटआउट एट वडाला,आतिश, मुसाफिर,जिंदा,मुंबई सागा आउि..
संजय दत्त के साथ अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश…
संजय गुप्ता और अभिनेता संजय दत्त की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई आइकॉनिक फिल्में दी थीं. हाल ही में वह दोनों एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कांटे’ के सीक्वल ‘‘कांटे 2’’के लिए साथ आने की योजना बना रहे थे. संजय गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी को बेसिक लेवल पर क्रैक कर लिया था और जल्द ही इसकी स्क्रिप्टिंग शुरू करने वाले थे. लेकिन अफसोस, उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब अधूरा ही रह गया.
मनोरंजन जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. Sanjay Gupta Death News,




