आज आपको  पनीर  कौर्न चाट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है. जो बहुत ही स्वादिष्ट है और इसे आप आसानी से बना भी सकते हैं. तो आइए झट से आपको बताते है पनीर कौर्न चाट की रेसिपी.

 सामग्री

बेबी कौर्न (1 कप)

अंडे 2 (उबले हुए)

पनीर (1 छोटी कटोरी)

शिमला मिर्च 1 (बारीक कटी हुई)

प्याज 1 (बारीक कटी हुई)

आलू 1 (उबला और महीन कटा हुआ)

औलिव औयल (2 टेबल स्पून)

सरसों के दाने (1/2 छोटा चम्मच)

हरी मिर्च (2)

करी पत्ता (6-7)

जीरा पाउडर (1 चम्मच)

नींबू का रस (1 चम्मच)

चीनी (2 चम्मच)

नमक (स्वादानुसार)

काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल स्पेशल: ऐसे बनाए अंजीर ड्राईफ्रूट बर्फी

बनाने की वि​धि

पैन में तेल गर्म करें और इसमें सरसों के दाने और करी पत्ता फ्राई कर लें.

अब इसमें कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक सेकें.

प्याज सुनहरा होने पर इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डाल दें. इसे अच्छी तरह भूनें.

बरीक कटा हुआ आलू, बेबी कॉर्न, पनीर और अंडा डालकर 1 से 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर सेकें.

अब इसमें नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

तैयार मिश्रण को गैस से उतार लें और अब नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें.

अब इसे गर्मागर्म धनिए और पुदीने की चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल स्पेशल : ऐसे बनाएं फ्राइड कौर्न रेसिपी

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...