रसोई, आपके घर का एक ऐसा हिस्सा है जहां सब का आना-जाना लगा रहता है. लेकिन जब बात हो छोटी रसोई की तो यह काम थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है. क्योंकि लोगों की कम जगह में आने-जाने की वजह से रसोई बिखरी-बिखरी ज़्यादा रहती है. ऐसे में किचन को साफ सुथरा रखने के लिए आपको ध्यान देने की आवश्यकता होती है.

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि कम बर्तन हो, ताकि बर्तनों को आसानी से व्यवस्थित किया जा सके जिससे आपकी रसोई विशाल दिखे. तो आइए बताते है आपको कुछ ऐसी तरकीब जिससे आप रसोईघर के बर्तनों को एक छोटे स्पेस में भी आसानी से रख सकती हैं.

जब आप बहुत सारे बर्तनों को स्लेब पर या फिर फर्श पर रखते हैं तो जगह ज़्यादा घिरती है। ऐसे में आपके लिए बेस्ट औप्शन है, बर्तनों को दीवार पर लटकाना, ऐसा करने के लिए आप S शेप के हुक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे रसोई की जगह भी कम इस्तेमाल होगी. साथ ही आप आसानी से बर्तनों तक पहुंच सकती हैं.

यदि आपके रसोईघर में दराज हैं तो उनमें से केवल एक चाकू और चम्मच के लिए रखें. केवल आवश्यकता होने पर उन्हें बाहर निकालें. इससे रसोई की स्पेस की बर्बादी नहीं होगी. आप मानें या न मानें यह निश्चित रूप से एक छोटी रसोई में बर्तनों की व्यवस्था करने के लिए सबसे अच्छे औप्शन है.

यदि आप सच में छोटी रसोई में बर्तनों को ढंग से जमाना चाहते हैं तो, सबसे बढ़िया आइडिया है रसोई में बनी दराजों को भरने के बजाए, उन्हें विभाजित कर लें. इसके लिए आप लकड़ी के खूंटी का प्रयोग कर, हर एक खंड में विशिष्ट बर्तन रख सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...