क्‍या आपको ऐसा लगता है कि बदलते मौसम ने आपकी त्‍वचा को रूखा और बेजान बना दिया है. तो ऐसा कहना पूरी तरह से गलत होगा, क्‍योंकि त्‍वचा को रूखा बनाने में आपका भी काफी योगदान है. हम अपनी त्‍वचा को जान-अनजाने रूखा और बेजान बनाते रहते हैं और हमें इस बात का जरा भी अंदाजा नही रहता.

अगर आपकी स्‍किन रूखी बन गई है और उसमें कोई चमक बाकी नहीं रह गई है तो, इसकी कसूरवार आप भी हैं. आइये जानते हैं कि किन अनजानी गलतियों से आप अपनी त्‍वचा को रूखा बना रही हैं.

  1. हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि क्रीम की मोटी परत को लगाने से त्‍वचा में नमी ज्‍यादा देर तक बनी रहेगी. पर यह बात साफतौर पर गलत हैं क्योंकि अगर आप त्‍वचा पर मोटी परत लगाएंगी तो क्रीम त्‍वचा की डेड सेल को दबा लेगी जिससे त्‍वचा मुर्झायी सी दिखेगी.
  2. हम अक्सर धूप ना होने पर सनस्‍क्रीन का प्रयोग जरूरी नहीं समझते, लेकिन अगर आसमान में बादल छाये हुए हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि आप सनस्‍क्रीन नहीं लगाएंगी बल्‍कि बादल यूवी किरण को आपके शरीर तक आने से नहीं रोक सकते है. आपकी त्‍वचा पर यूवी किरण का प्रभाव उतना ही पड़ेगा, जितना आसमान में बादल ना रहने पर पड़ता है.
  3. शावर लेने से ड्राई स्‍किन नम रहती है ऐसा नहीं है, ज्‍यादा देर नहाने या स्‍वीमिंग करने से त्‍वचा से पानी निकल जाता है, जिससे शरीर रूखा बन जाता है. नहाने के लिये हल्‍के गरम पानी का प्रयोग करें.
  4. स्‍क्रब करने से स्‍किन ड्राई और छिल जाती है अगर आप बहुत ज्‍यादा शरीर और चेहरे को स्‍क्रब करेंगी तो ऐसा जरुर हो जाएगा. स्‍क्रब केवल हफ्ते में एक या दो बार करना चाहिये जिससे क्रीम और मौइस्‍चराइजर त्‍वचा में समा जाए.
  5. हम ऐसा सोचटे हैं कि औइली स्‍किन को मौइस्‍चराइजर की जरुरत नहीं, लेकिन ऐसा सोचना हमारी सबसे बड़ी भूल है क्योंकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अगर स्‍किन औइली है तो औइल फ्री वाला मौइस्‍चराइजर चुनें नहीं तो कुछ समय बाद आपकी स्किन में भा कसाव आ जाएगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...