अगर आपको खूबसूरत चेहरा चाहिए तो आपको इस बात का पता होगा कि त्‍वचा अगर टाइट बनी रहती है तो चेहरा अपने आप चमकने लगता है. मगर उम्र के साथ साथ हमारी त्‍वचा भी ढीली पड़ने लगती है, रूखी दिखने लगती है और उस पर बहुत सी झुर्रियां आ जाती हैं. इस चीज को हटाने के लिये आप घर पर ही फेस मास्‍क तैयार कर सकती हैं, जिससे त्‍वचा टाइट नजर आने लगेगी. तो आइए जानें त्‍वचा को टाइट बनाने वाले कुछ खास फेसमास्क के बारे में.

एग वाइट मास्‍क

अंडे को फोड़ कर उसका सफेद भाग पीले वाले से अगल कर दें. फिर इसे सीधे अपने चेहरे पर लगा कर सुखा लें. बाद में हल्‍के गरम पानी से चेहरा धो लें. इसके अलावा आप अंडे में मुल्‍तानी मिट्टी, ग्‍लीसरीन और शहद मिला कर भी प्रयोग कर सकती हैं.

अंडा और दही

1 अंडे में 1 चम्‍मच दही और आधा चम्‍मच चीनी मिलाइये. अंडे को फेंट कर उसमें ये सभी चीजें मिक्‍स करें और चेहरे पर लगाएं. जब चेहरा सूख जाए तब इसे धो लें.

पत्‍तागोभी और चावल

पत्‍तागोभी की दो तीन पत्‍तियों को पीस कर उसमें 2 चम्‍मच चावल का आटा मिक्‍स करें. फिर उसमें बादाम या औलिव औइल डाल कर चेहरे पर लगाएं. अगर चेहरा औइली है तो पैक में तेल ना मिलाएं. पत्‍ता गोभी की पत्‍तियां चेहरे से झुर्रियां मिटाती हैं.

पत्‍तागोभी और शहद मास्‍क

पत्‍ता गोभी की पत्‍तियों का पेस्‍ट बना कर उसमें दही और शहद मिलाएं. अगर स्‍किन ड्राई है तो उसमें बदाम या औलिव औइल मिलाएं. इस पेस्‍ट को चेहरे पर 20 मिनट तक रहने दें और फिर हल्‍के गरम पानी से धो लें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...