हमारे शरीर के लिए सोना बेहद जरूरी है. सोने से दिमाग ताजा होता है और शरीर की उर्जा रिस्टोर होती है. नींद ना पूरी होने से कई तरह की बीमारियां भी पैदा होती हैं. एक स्वस्थ व्यक्ति को 8 घंटों से ज्यादा नहीं सोना चाहिए. इससे ज्यादा सोने से कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं. इस खबर में हम आपको ज्यादा सोने से होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी देंगे.

1.कब्ज 

problems of excess sleep

ज्यादा देर तक सोने वालों में कब्ज की परेशानी देखी जाती है. पेट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि सही समय पर सही बौडी मुवमेंट होता रहे.

ये भी पढ़ें- बादाम एक फायदे अनेक

2.मोटापा

problems of excess sleep

शरीर के बढ़ते मोटापे का सीधा असर आपके सोने के समय से होता है. जब आप सोते हैं तो आपके शरीर की कैलोरी बर्न नहीं होती. जिससे आपके शरीर का वजन बढ़ता है. कई शोध में ये बात सामने आई है कि ज्यादा सोने से कई तरह की मनोवैज्ञानिक बीमारियों का खतरा बना रहता है.

3.सिरदर्द 

problems of excess sleep

आम तौर पर ज्यादा सोने वालों में सिरदर्द की शिकायत देखी जाती है. यह मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर में उतार-चढ़ाव के कारण हो सकता है, जिसमें नींद के दौरान सेरोटोनिन बढ़ सकता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है.

ये भी पढ़ें- अस्थमा: दमे से न निकले दम

4.पीठ में दर्द 

problems of excess sleep

ज्यादा देर तक सोने से आपकी पीठ में दर्द हो सकता है. ऐसा इस लिए होती है क्योंकि ज्यादा देर तक सोने से शरीर में खून के बहाव पर बुरा असर पड़ता है और आपकी पीठ अकड़ जाती है.

5.डिप्रेशन 

problems of excess sleep

जानकारों का मानना है कि ज्यादा देर तक सोने से दिमाग में डोपानाइन और सेरोटोनिन का लेवल कम होता है. यही कारण है कि आपका मुड पूरे दिन चिड़चिड़ा सा रहता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...