मानसून की ठंडी फुहार में त्वचा को तरोताजा व चमकदार बनाए रखना आमतौर पर मुश्किल होता है लेकिन थोड़ी सी सूझबूझ रख सकती है त्वचा की चमक बरकरार. कैसे, बता रही हैं ललिता गोयल.

गरमी की चिलचिलाती धूप के बाद बारिश की बौछारें वैसे तो तनमन को खुशी से सराबोर कर देती हैं पर साथ ही त्वचा के लिए कई प्रकार की समस्याएं भी ले कर आती हैं. वातावरण में बढ़ी आद्रता के बावजूद त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है व अपनी नमी खोने लगती है. मानसून में त्वचा के प्रति आप की थोड़ी सी लापरवाही आप के सौंदर्य को प्रभावित कर सकती है, आइए जानें मानसून में कैसे रखें त्वचा को चमकदार और खूबसूरत :

  1. त्वचा को अधिक समय तक गीला न रहने दें क्योंकि इस से फंगल इन्फैक्शन हो सकता है.
  2. त्वचा पर कठोर साबुन का प्रयोग न करें.
  3. त्वचा की नियमित क्लींजिंग व टोनिंग करें, ताकि त्वचा सौफ्ट हो.
  4. त्वचा के रोमछिद्रों को साफ रखें. टोनर अल्कोहल फ्री ही चुनें.
  5. ब्लैक हैड्स से बचाव के लिए इस मौसम में नैचुरल स्क्रबिंग करना न भूलें.
  6. लाइट लोशन बेस्ड मौइश्चराइजर या सीरम का प्रयोग करें जिस से त्वचा की नमी व चमक बरकरार रहे.
  7. बादलों के बीच से झांकती सूरज की किरणें भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए घर से बाहर निकलने के 20-25 मिनट पूर्व सनस्क्रीन लगाना न भूलें. सनस्क्रीन लोशन एलर्जी व अल्ट्रावायलेट किरणों से आप की त्वचा की सुरक्षा करेगा.
  8.  मानसून में चिपचिपी त्वचा में मेकअप जरा संभल कर करें. मेकअप करने से पूर्व हाथों को अवश्य साफ करें. वाटरप्रूफ, मसकारा, आईलाइनर व काजल का प्रयोग करें. हलके रंग की लिपस्टिक का चुनाव करें. 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...