The India Story Review: फिल्म का विषय बड़ा है मगर जिस ढंग से पेश किया गया है वह बहुत कमजोर है. मामला खेतों में पड़ने वाले जहरीले पेस्टीसाइड्स और उस से होने वाली समस्याओं से जुड़ा है. मगर यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बहुत खराब डायरैक्शन और क्लियर विजन की कमी व कमजोर लेखन के चलते ढेर हो जाती है.

फिल्म की कहानी पुणे के रहने वाले पूर्व फौजी योगेश पाटिल (श्रेयस तलपड़े) के इर्दगिर्द घूमती है. योगेश की 7 साल की मासूम बेटी परी (त्रिषा शारदा) की कैंसर से मौत हो जाती है. योगेश का दावा है कि उस की बेटी किसी बीमारी से नहीं मरी, बल्कि उस की हत्या कि गई है. वह पुलिस स्टेशन जा कर रिपोर्ट लिखाना चाहता है कि सब्जियों, फलों और दूध में मिलाए जाने वाले हानिकारक पेस्टीसाइड्स की वजह से उस की बच्ची को कैंसर हुआ. पुलिस उसे भगा देती है और शहर का कोई भी वकील उस का केस लड़ने को तैयार नहीं होता.

आखिरकार, अर्चना (काजल अग्रवाल) नाम की एक नईनवेली वकील उस का केस हाथ में लेती है. बौम्बे हाईकोर्ट में यह बहस शुरू होती है. अर्चना अदालत में सीधे तौर पर किसानों, कीटनाशक बनाने वाली बड़ी कंपनियों और सरकार को इस मौत का जिम्मेदार ठहरा देती है. इस के बाद पूरे देश में बवाल मच जाता है. किसान खुद को हत्यारा कहे जाने पर भड़क जाते हैं. मामला कोर्ट में चलता है और अंत में कोर्ट फैसला सुनाता है कि घातक पेस्टीसाइड्स वाली कंपनियों पर नकेल कसी जाए.

निर्देशक चेतन डी के और लेखक सागर शिंदे ने यह पूरी फिल्म किसी वैबसाइट में छपे लेख जैसी बना दी है. फिल्म में न तो कोई कसाव है और न ही कोर्टरूम का वह माहौल जो दर्शक को बांध कर रखे. थ्रिल तो बिलकुल भी नहीं. इतनी सतही पटकथा है जैसे लगता है याचिका डालने वाला कोई नई जानकारी लाया हो और कोर्ट, नेता, प्रशासन की आंखें खोल दी हों.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...