Max Min Meowzaki Movie: कहानी की शुरुआत ही एक टूटते रिश्ते से होती है. जिंगल गाने वाले महेश उर्फ मैक्स (सिद्धार्थ मेनन) और उस की मुसलिम गर्लफ्रैंड मिनारा उर्फ मिन (मेधा शंकर) का ब्रेकअप हो चुका है. दोनों लिवइन में रहते थे और अब दोनों के बीच सामान के बंटवारे को ले कर बहस हो रही है. सब से बड़ी लड़ाई 'म्याऊजाकी' नाम की एक बिल्ली को ले कर है.
जापानी डायरैक्टर हायाओ मियाजाकी के नाम पर रखी गई इस बिल्ली के घर वालों से मैक्स को एलर्जी है और उसे हर वक्त नेजल स्प्रे पर निर्भर रहना पड़ता है. इस के बावजूद, मिन से मिले इस 'गिफ्ट' और बिल्ली को संभालना ही मैक्स के जीवन में बदलाव की वजह बनता है.
यहीं से कहानी 3 पीढ़ियों के मर्दों के इर्दगिर्द घूमने लगती है. मैक्स को अपनी मां को खोने की टीस और मिन से दूरी का गम सता रहा है. वहीं उस के पिता रमेश (आदिल हुसैन) एक जिद्दी कारोबारी हैं, जो पत्नी की मौत के बाद नींद की कमी से जूझ रहे हैं और रूढ़िवादी सोच से बंधे हैं. वे मैक्स और मिन के रिश्ते से खुश नहीं थे. वहीं सब से बड़े बुजुर्ग श्रीधर (नासर) एक मशहूर कर्नाटका संगीतकार रहे हैं, जो अब ओल्डएज होम में अपनी पुरानी यादों के सहारे दिन काट रहे हैं.
बिल्ली के घर में आने के बाद पूरे घर का माहौल बदल जाता है. मैक्स बिल्ली संभालने के लिए कैरोल (विधात्री बंदी) को बुलाता है. कैरोल सीधीसादी लड़की है, जो जानवरों को इंसान से बेहतर समझती है. वह मैक्स को समझाती है कि बिल्ली उस की एलर्जी की वजह नहीं है, उस की एलर्जी असल में उस तनाव और दुख से है जिसे उस ने अपने अंदर दबा कर रखा है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





