इनदिनों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने जलवे हर तरफ बिखेरती दिखाई दे रही हैं. बौलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक उनके जलवे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने जिस तरह से खुद का मेकओवर कराया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है. इतना ही नहीं अब सपना चौधरी बौलीवुड अदाकाराओं को भी टक्कर देने की तैयारी में नजर आ रही हैं.

सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक इवेंट में डांस करती नजर आ रही हैं. ये डांस वो अपने हरियाणवी नहीं बल्कि बौलीवुड स्टाइल में करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सपना का स्टाइलिश अवतार और हौट डांस मूव्स ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वीडियो में सपना चौधरी इस वीडियो में 'लड़की ब्यूटिफुल कर गई चुल' और 'हम्मा-हम्मा' जैसे हिट बौलीवुड गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं.

सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल तो हो ही रहा है साथ में फैंस के रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं. कुछ फैंस सपना के इस नए डांस की तारीफ करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि सपना को बौलीवुड के साथ-साथ अपना रागिनियों (हरियाणा लोकगीत) पर डांस करते रहना चाहिए. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, कि देसी सपना की बात ही कुछ और है. वहीं, एक और फैन ने कहा कि आप पर हर स्टाइल अच्छा लगता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...