'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मु्न्नाभाई' का जादू दर्शकों के सिर पर इस कदर छाया कि हर कोई मुन्नाभाई और सर्किट के किरदार में खुद को देखने लगा. जब यह फिल्म सुपरहिट हुई तो खबरें आने लगी कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी जल्द ही आने वाला है. लोग इस फिल्म के पार्ट 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन किसी ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टी नहीं की. अब इस सीरीज के फैंस के लिए खुशखबरी है. आपको बता दें कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो मुन्नाभाई का तीसरा पार्ट बेहद ही जल्द लेकर आएंगे.

आपको बता दें कि संजय दत्त 'मुन्नाभाई' की फिल्म से ही बौलीवुड में कमबैक करना चाहते थे, लेकिन राजकुमार हिरानी ने पहले उनकी बायोपिक 'संजू' बनाई. लेकिन अब जल्द ही मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी एक बार फिर से बिग स्क्रिन पर धमाल मचाते दिेख सकती है.

एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- 'हम मुन्नाभाई की सफलता के बाद फैंस के लिए तीसरी फिल्म करना चाहते थे और स्क्रिप्ट लिख भी लिया था, लेकिन स्क्रिप्ट पहले दो भाग से मेल नहीं खा रही थी. इसलिए हम इसपर आगे काम नहीं कर सकें. पर अब मुझे कुछ मिला है, लेकिन उसे लिखना बाकी है.'

दोनों फिल्मों के सह-लेखक अभिजात जोशी ने एक हिन्दी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'सबसे मुश्किल उसे मैच करना है, जो हमने लगे रहो मुन्नाभाई में किया है. हम कुछ ऐसे की तलाश में हैं, जो लगे रहो मुन्नाभाई के स्टैंडर्ड को मैच कर पाए. हमारे पास एक आइडिया है. जो एकदम नया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...