अभिनेत्री जरीन खान को निर्देशक साई कबीर की आगामी फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में कंगना रनोट की जगह शामिल किया गया है. इस फिल्म में जरीन के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ पा चुके अभिनेता इरफान खान भी हैं.

जरीन खान का फिल्मी सफर वीर के साथ शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया. उनकी आखिरी फिल्म हेट स्टोरी-3 काफी पसंद की गई.

वहीं कंगना ने फैशन, तनु वेड्स मनु, क्वीन जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया.

इस खबर की पुष्टि करते हुए कबीर ने अपने बयान में कहा, 'हां, यह सच है. हम पठानी रूप वाली एक लड़की ढूंढ रहे थे और जरीन इसके लिए एकदम सही हैं.'

कंगना की इच्छा इरफान के साथ काम करने की थी लेकिन शूटिंग की तारीख में तालमेल नहीं बैठने की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गईं. पिछली बार विशाल पांड्या की फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आने वाली जरीन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दो महिने का प्रशिक्षण लेंगी, जिसका निरीक्षण स्वयं इरफान करेंगे.

यह फिल्म काफी एडवेंचर कॉमेडी है. इसकी शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी. 'डिवाइन लवर्स' समाज के निचले मध्यम वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है.

अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फेर-बदल का किस पर क्या असर पड़ता है. कंगना रनोट पहले से ही मुश्किलों में घिरी हैं.

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...