बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने ‘रमन राघव 2.0' में अपने किरदार के लिए खुद को तैयार करने और अपना भयावह रुप बाहर निकालने के लिए अपने आप को पांच दिन तक एक कमरे में बंद रखा. विक्की इससे पहले भी बड़े पर्दे पर कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभा चुके हैं.

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक कुख्यात हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं. ‘मसान' के अभिनेता विक्की ‘रमन राघव 2.0' में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे.

विक्की ने कहा, ‘यह किरदार अभी तक मैंने जितने भी किरदार निभाए हैं, उनसे काफी अलग है. यह एक आदर्श पुलिसकर्मी नहीं है....बल्कि एक परेशान, बावला, नशा करने वाला अपनी ही कई परेशानियों से जूझ रहा इंसान है. मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि यह एक ऐसे इंसान की कहानी थी जिसे मैं आसानी से नहीं समझ पाता.'

‘रमन राघव 2.0' साइको रमन के नाम से भी पहचानी जाती है. यह एक मनोरोगी, कुख्यात किलर की कहानी है जिसने 1960 के दशक के मध्य में मुंबई की सड़कों को आतंकित कर दिया था. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों भागों में 27 वर्षीय विक्की अनुराग कश्यप के सहायक निर्देशकों में से एक थे.

विक्की ने कहा, ‘मुझे इस किरदार के लिए ऑडिशन देना पडा था. अनुराग सर पहले इस किरदार के लिए एक ऐसे व्यक्ति को लेना चाहते थे जो निजी जिंदगी में भी ऐसा ही हो. वह मुझे लंबे समय से जानते हैं और उन्हें पता था कि मेरा इस किरदार से दूर दूर तक कोई मेल नहीं है. पर मैंने इसको करने का प्रयास किया.' 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...