इरफान खान और कंगना रानौट के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं. सूत्रों की माने तो इरफान खान और कंगना रानौट एक साथ फिल्म ‘‘डिवाइन लवर्स’’ में काम करने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. सूत्रों की माने तो कंगना रानौट को जिस ढंग से सफलता हासिल हा रही है, उससे कई दूसरे अभिनेताआं की ही तरह इरफान खान को भी तकलीफ हो गयी है. मगर खुद इरफान खान,कंगना के संग किसी भी तरह के मनमुटाव या अनबन की खबरों को गलत बताते हुए यह भी स्पष्ट करते हैं कि अब कंगना रानौट के साथ फिल्म‘‘डिवाइन लवर्स’’में काम करना असंभव है.

खुद इरफान खान कहते हैं-‘‘आज की तारीख में फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’में कंगना रानौट के साथ काम करना असंभव सा लग रहा है. इन दिनों कंगना के साथ काम करना कठिन होता जा रहा है. वह हर फिल्म में हीरो के किरदार मानती हैं. ऐसे में यदि किसी फिल्म में कंगना हीरो और मैं हीरोईन बन सकूं, तभी उनके साथ काम करना संभव होगा. ’’इधर इरफान ने कंगना के संग काम करने से इंकार किया, उधर खबर आयी है कि अब फिल्म‘‘डिवाइन लवर्स’’ में कंगना की जगह इरफान के साथ जरीन खान अभिनय करने वाली हैं. इस सारे विवाद के बीच बालीवुड में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

बालीवुड से जुड़े कुछ लोग इसे अहं की लड़ाई मानकर चल रहे हैं. तो कुछ लोगों की राय में इरफान खान अब किसी भी सशक्त अभिनेत्री के साथ काम करने से बचना चाहते हैं. इसीलिए वह ‘डिवाइन लवर्स’में जरीन खान के साथ काम करने के लिए राजी हुए होंगे,क्योंकि जरीन खान की अपनी कोई पहचान ही नहीं बनी है.जबकि कुछ सूत्र दावा करते हंै कि इरफान खान कभी भी एक हीरोईन के मुकाबले कमतर वाला किरदार नहीं निभा सकते..

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...