बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान सुपरहिट फिल्‍म 'इत्‍तेफाक' का रीमेक बनाना चाहते हैं. इस फिल्‍म के लिए उनकी प‍हली पसंद वरुण धवन थे लेकिन वरुण ने इस फिल्‍म को करने से इनकार कर दिया है. आपको बता दें वर्ष 1969 में बी.आर चोपड़ा ने 'इत्‍तेफाक' बनाई थी. इस फिल्‍म से राजेश खन्‍ना ने इंडस्‍ट्री में एक खास पहचान बनाई थी.

अब बी.चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा, करण जौहर एकसाथ मिलकर इस फिल्‍म का रीमेक बनाने जा रहे हैं. इसके लिए वरुण धवन से संपर्क किया गया था लेकिन उन्‍होंने अपने बिजी शेड्यूल के कारण इस फिल्‍म में काम करने से इनकार कर दिया. 'इत्‍तेफाक' के गाने, कंटेट बेहतर डायरेक्‍शन और शानदार एक्टिंग से बॉक्‍स ऑफिस पर खूब कमाल मचाया था.

वरुण ने हाल ही में फिल्‍म 'ढिसूम' की शूटिंग खत्‍म की है. इसके अलावा वे करण जौहर की 'बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां' और अपने पापा डेविड धवन की फिल्‍म 'जुड़वा 2' में काम कर रहे हैं. ऐसे में देखा जाये तो वरुण बेहद व्‍यस्‍त हैं. लेकिन चर्चा तो ऐसी भी है कि 'दिलवाले' की असफलता के कारण उन्‍होंने इस फिल्‍म को करने से इनकार कर दिया है.

बताते चलें कि वरुण और शाहरुख ने रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'दिलवाले' में साथ काम किया था. फिल्‍म में काजोल और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में थे. लेकिन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. रीमेक में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और सोनाक्षी सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका निभा सकते हैं.

 

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...