फिल्म बैडमैन के रूप में पहचाने जाने वाले और 1989 की फिल्म ‘राम लखन’ में केसरिया विलायती के किरदार को लेकर प्रसिद्ध अनुभवी अभिनेता गुलशन ग्रोवर का कहना है कि कोई भी अभिनेता बैडमैन का मेरा किरदार मुझसे बेहतर नहीं कर सकता.

मशहूर फिल्मकार रोहित शेट्टी कथित तौर पर सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राम लखन’ की रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट है कि इसमें उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे.

फिल्म में गुलशन द्वारा निभाई गई नकारात्मक भूमिका की काफी सराहना की गई, हालांकि उनका मानना है कि मनोरंजन-जगत का कोई भी कलाकार यह किरदार उनसे बेहतर नहीं कर सकता.

गुलशन ने कहा, यह सर्वश्रेष्ठ किरदार था. आज बैडमैन का किरदार वेब फिल्म ‘बैडमैन’ के रूप में सामने है, कितना शानदार है, मुझे फिल्म में जरूर होना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि रीमेक में उनका किरदार कौन कर सकता है? इसपर गुलशन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह भूमिका कोई और कर सकता है.

मूल फिल्म में दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर क्रमश: राम और लखन के किरदार में थे. ‘बैडमैन’ में गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिका में हैं. इसका प्रसारण वायकॉम 18 के डिजिटल प्लेटफार्म ‘वूट’ पर किया जाएगा. वेब फिल्म का प्रसारण मध्य मई से चार भागों में शुरू होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...