मौडलिंग की दुनिया से एक्टिंग में कदम रखने वाली और पुणे की रहने वाली वाहबिज दोराबजी पारसी बिरादरी की हैं. लाइफ ओके के सीरियल ‘बहू हमारी रजनी कांत’ में वाहबिज दोराबजी पंजाबी परिवार की बहू मैगी कांत का किरदार निभा रही हैं.

मैगी के किरदार में वह बेवकूफों वाली हरकतें करती हैं. वह कहती हैं ‘मैगी जैसे कई नाम पंजाबी परिवारों में खूब रखे जाते हैं. यह पूरी तरह से ठेठ पंजाबी किरदार है. कई मामलों में मेरी सास के साथ बहुत बनती नहीं है. मैं अपनी सास के साथ संबंधों का सुधारते नजर आती हूं.’

सीरियल में बेवकूफों की तरह हरकतें करती नजर आने वाली वाहबिज निजी जिदंगी में एकदम स्ट्रेट फारवर्ड और स्मार्ट हैं. अपने दिल के राज खोलते हुए वह कहती हैं मैं रियल लाइफ में एकदम सीरियल जैसी नहीं हूं. मैं अपनी फिल्म और मौडलिंग की दुनिया को पूरी तरह से समझती हूं. इसके पहले कई सीरियल कर कर चुकी हूं. यहां पर लंबा सघर्ष किया है. अपनी मेहनत से जगह बनाई है. मुझे बेस्ट सपोटिंग कैरेक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है.

‘बहू हमारी रजनी कांत’ सीरियल में वाहबिज के पति की भूमिका निभा रहे मेहुल निसार कहते है ‘यह सीरियल सास बहू के दूसरे सीरियल से पूरी तरह से अलग है. इसमें किचन पालिटिक्स नहीं है. इसमें ड्रामा और कामेडी का मिलाजुला रूप ड्रैमेडी है.’          

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...