Female Leadership : पुरूषवादी समाज में महिलाओं की योग्यता और क्षमता को कमतर कर के आंका जाता है. राजनीतिक परिवार हो या साधारण घरपरिवार जब भी महिलाओं को अवसर मिलता है वह अपनी काबिलियत को साबित करती हैं.

Female Leadership (1)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था (तस्वीर सौजन्य : इंटरनेट मीडिया)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उन की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बन गई हैं. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम के पद पर काबिज होने वाली पहली महिला हैं. अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था. उन के निधन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था. महाराष्ट्र में शरद पवार की ताकत बढ़ती उस के पहले ही सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम उस रास्ते को बंद करने का काम किया गया. भाजपा नहीं चाहती थी कि पवार परिवार में आपसी एकजुटता हो जिस का नुकसान महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा को उठाना पड़े.

Female Leadership (4)
महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (तस्वीर सौजन्य : इंटरनेट मीडिया)

सुनेत्रा पवार धाराशिव जिले की रहने वाली हैं. वह एनसीपी के वरिष्ठ नेता पद्मसिंह पाटिल की बहन हैं. पद्मसिंह पाटिल और शरद पवार की दोस्ती की वजह से 1980 में सुनेत्रा और अजित पवार का विवाह हुआ. शादी के बाद सुनेत्रा बारामती आ गईं. उस समय अजित पवार दूध का कारोबार करते थे. सुनेत्रा ने अजित पवार के दूध के कारोबार में मदद की. इस के बाद अजित पवार ने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया. 1993 में जब शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, तब अजित पवार और सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री आवास यानी वर्षा बंगले में उन के साथ रहने लगे. वहीं सुनेत्रा ने कंप्यूटर चलाना सीखा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...