इस बिहारी छोरे का दीवाना है पूरा बॉलीवुड. इसके बिना सलमान, ऋतिक सभी अधूरे हैं. करीना, कटरीना और आलिया की डांसिंग के दीवाने तो लाखों हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि डांस करने में माहिर ये सभी सितारे किसके जूते पहनते हैं? बिहारवासियों को यह जानकर खुशी और हैरानी होगी कि ये सभी सितारे दरभंगा के जमील शाह द्वारा डिजाईन किये गए और बनाए गए जूते पहनते हैं.

जमील शाह का नाम आजकल किसी भी बॉलीवुड सितारे के लिए अनसुना नहीं है. जमील बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों के लिए जूते डिजाईन करते हैं और बनाते हैं. आपको बता दें की जमील डांस को जेहन में रखकर जूते बनाते हैं. देखा जाए तो जमील बॉलीवुड के इकलौते शू डिज़ाइनर हैं जो डांस की बारीकियों को ध्यान में रखकर जूते बनाते और डिजाईन करते हैं.

जूता बनाने से पहले जमील बॉलीवुड स्टार से मिलकर उनसे डांस की पूरी जानकारी लेते हैं. जमील हर गाने और डांस के हिसाब से अलग अलग जूते डिजाईन करते हैं. वैसे तो डांसिंग शूज की दुनिया में आज जमील का बड़ा नाम है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब जमील को कई कई दिनों तक भूखा रहना पड़ता था. जमील दरभंगा जिला के दोघरा गांव के रहने वाले हैं. जमील के पिता खेती करते हैं और ट्यूशन पढ़ाते हैं.

बचपन में घर में किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद जमील दिल्ली आ गए और उसके बाद वहां से मुंबई चले गए. मुंबई में जूते बनाने के साथ-साथ जमील डांस भी सीखने लगे. एक बार संदीप से डांस सीखने के दौरान जमील को पता चला की इंडिया में डांसिंग शूज नहीं बनाया जाता है और बॉलीवुड के सभी सितारे विदेशों से डांसिंग शूज मंगाते हैं. जमील को डांसिंग शूज की दुनिया में खुद को साबित करने का अवसर दिखा. फिर क्या था संदीप के कहे अनुसार उसने जूते बनाए. लेकिन जूते संदीप को पसंद नहीं आये. 14वीं बार जब उन्होंने डांसिंग शूज बनाया तो संदीप को जूता पसंद आया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...