शुभांगी आत्रे पूरे, आजकल सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने से काफी चर्चा में रहती हैं. आज अंगूरी भाभी का जन्मदिन है, तो आज आइए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...

शुभांगी आत्रे ने टीवी पर अपना करियर 2006 में चर्चित सीरियल कसौटी जिंदगी में प्रेम बजाज यानी रोनित रॉय की बेटी पलछिन प्रेम बजाज के रोल से शुरू किया था.

इसके बाद शुभांगी को धारावाहिक “कस्तूरी” में लीड रोल मिला और खूब लोकप्रियता भी. बल्कि यही उनका आजतक का सबसे चर्चित किरदार रहा है.

‘कस्तूरी’ में शुभांगी की जोड़ी अपने को-ऐक्टर करण पटेल, जो आजकल “ये हैं मोहब्ब्तें” में रमन का रोल कर रहे हैं, से पर्दे पर तो बहुत हिट हुई लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के बीच बहुत झगड़े हुए हैं. दोनों ही असल जिंदगी में एक दूसरे से नफरत करते थे. शुभांगी ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था ''मैं करण को अपने सामने बर्दाश्त भी नहीं कर पाती हूं पर क्या करूं मजबूर हूं. मैंने खुद को इसके लिए इंडस्ट्री में आने से पहले ही तैयार कर लिया था. मुझे पता था मुझे ऐसे कुछ लोगों से मिलना पड़ेगा जो मुझे पसंद नहीं होंगे और फिर भी प्रोफेशनल रवैया अपनाना पड़ेगा.''

धारावाहिक ‘कस्तूरी’ के बाद शुभांगी को सीरियल “दो हंसों का जोड़ा” में मुख्य भूमिका मिली. इसमें उनके हीरो शालीन भनोट थे.

शुभांगी ने सीरियल “हवन” में तृष्णा का नकारात्मक किरादर भी निभाया है. वे काफी अलग और अपनी उम्र से बड़ी भी लग रही थीं.

एक साल के अंतराल के बाद वे सीरियल “चिड़ियाघर” में कोयल के किरदार में लौंटीं. ऐसा पहली बार नहीं है कि शुभांगी ने शिल्पा शिंदे की जगह ली हो. चिड़ियाघर में भी कोयल का किरदार पहले शिल्पा निभाती थीं, फिर शुभांगी और अब अंगूरी भाभी के किरदार के साथ भी ऐसा ही हो रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...