बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के जरिए खुद की पहचान बनाई. फिल्मी दुनिया में मेहनत और लगन के साथ-साथ किस्मत का भी बहुत बड़ा योगदान देखने को मिलता रहा है.

बॉलीवुड में रणबीर कपूर से लेकर सोनम कपूर और ऋतिक रोशन से लेकर सोनाक्षी सिन्‍हा तक तमाम ऐसे स्‍टार्स हैं जिन्‍होंने अपने एक्‍टर पेरेंट्स से भी ज्‍यादा पॉपुलैरिटी और सफलता हासिल कर फिल्‍मी दुनिया में नया मुकाम हासिल किया, लेकिन दूसरी तरफ जब बात हो बॉलीवुड सितारों के ऐसे बेटों की जो फिल्मों में नाम नहीं कमा पाए तो उदय चोपड़ा और लव सिन्हा का नाम जरूर आता है.

वैसे तो अब इस लिस्ट में और भी नए चेहरे जुड़ गए हैं. तो आइए, हम आपको बताते हैं ऐसे बॉलीवुड स्‍टार किड्स के बारे में जो अपने फिल्मी करियर में फ्लॉप साबित हुए हैं...

मिमोह चक्रवर्ती, पिता : मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती अपने वक्त के टॉप की अभिनेताओं  में शुमार रहें हैं  और तमाम अवॉर्ड्स उन्होंने जीते, लेकिन ऐसी लोकप्रियता उनके बेटे मिमोह के खाते में नहीं आ सकी. उनकी पहली फिल्म 'जिम्मी' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा. फिल्मों के लिए मिमोह ने वजन घटाया, नाम बदलकर ‘महाक्षय’ रख लिया, बालों का रंग बदला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उनकी दूसरी फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप ही रही थी.

उदय चोपड़ा, पिता : यश चोपड़ा

टॉप फिल्‍म निर्माता यश चोपड़ा ने अपने बेटे उदय चोपड़ा को हीरो बनाने के लिए क्‍या कुछ नहीं किया. अपनी ब्‍लॉकबस्‍टर मूवी ‘मोहब्‍बतें’ में उदय का डेब्‍यू तो उन्‍होंने करा दिया, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में उदय सफल साबित नहीं हुए. साल 2000 से उदय अपनी किस्मत आजमाते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पाई. उदय का करियर 'धूम' मूवी सीरीज में दौड़ तो खूब लगाया, लेकिन उसके बाद भी उनका फिल्मी करियर स्‍पीड पकड़ने में नाकाम रहा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...