6 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म ‘‘सुल्तान’’ के ट्रेलर के लांच होते ही फिल्म की कहानी तथा फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक जोड़ी का भी खुलासा हो गया. अमूमन हर फिल्मकार अपनी फिल्म का ट्रेलर इस ढंग से बनाता है कि फिल्म की कहानी का पता फिल्म के रिलीज से पहले दर्शक को न चलने पाए. पर ‘सुल्तान’ के ट्रेलर से फिल्म की कहानी सामने आ गयी..अब निर्माताओं ने यह जान बूझकर किया है या अनजाने में ऐसा हो गया, यह तो पता नहीं.

पर फिल्म ‘‘सुलतान’ की कहानी है राष्ट्रीय स्तर के कुश्तीबाज सुल्तान अली (सलमान खान) की, जो कि ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने के लिए जाता है. जबकि सुल्तान अली की प्रेमिका आरफा (अनुष्का शर्मा) भी कुश्तीबाज तथा राष्ट्रीय चैंपियन है. वह खेतों में ट्रैक्टर भी चलाती है. ट्रेलर से इनकी प्रेम कहानी सामने आती है. वहीं ट्रेलर से सुल्तान अली की एक यात्रा पता चलती है. वह ‘कुछ नहीं’ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी बनता है. पर बाद में सब कुछ खो बैठता है. उसके बाद वह पुनः चैम्पियन बनता है.

ट्रेलर से पता चलता है कि सुल्तान अली हरियाणा के एक अखाड़ा का उभरता हुआ कुश्तीबाज है. वह खूबसूरत कुश्तीबाज आरफा (अनुष्का शर्मा ) से प्यार कर बैठता है. पर उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार जीतना व नाम कमाना है. ओलंपिक में जीत हासिल करने के बाद वह खेल की बजाय अपने बारे में सोचना शुरू करता है. एक मुकाम पर वह पत्रकारों को भी थप्पड़ मार देता है, आरफा को सुल्तान का यह एटीट्यूड पसंद नहीं आता. वह सुल्तान को छोड़ देती है. अब सुल्तान को अपनी गलती का अहसास होता है और वह गुमनामी के अंधेरे में छिप जाता है. उसके बाद क्या होता है यह तो फिल्म में ही पता चलेगा...

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...