कुछ दिन पहले एक खास बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोहरत बटोर रही अदाकारा रिचा चड्ढा ने बौलीवुड से जुड़े लोगों की फितरत बताते हुए कहा था-‘‘बॉलीवुड में हर कोई फिल्म को प्रमोट करने, फिल्म को सफल बनाने के लिए एक दूसरे का इस्तेमाल करते हैं. यहां लोग अपने फायदे के लिए ही दुनिया भर के रिश्ते बना लेते हैं. वह अपने रिश्ते को यूज भी करते हैं.’’ उस वक्त उनकी बातें सुनकर हमें लगा था कि बौलीवुड के कुछ बड़े लोगों से रिचा चड्ढा नाराज होंगी. मगर अब जो सच सामन आया है, उससे यह बात साफ हो गयी कि रिचा चड्ढा बौलीवुड को कितनी अच्छी तरह से समझने लगी हैं.

वास्तव में 11 मई से 22 मई के बीच फ्रांस में संपन्न अति सम्मानित ‘‘कॉन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’’ के दौरान वहां पर 15 मई को ऐश्वर्या राय बच्चन की मौजूदगी में फिल्म ‘‘सरबजीत’’ का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था. फिल्म के निर्माता व ऐश्वर्या राय बच्चन की तरफ से प्रचारित किया गया कि कॉन फिल्म फेस्टिवल में ‘सरबजीत’ का वर्ल्ड प्रीमियर संपन्न हुआ. इस अवसर पर फिल्म ‘सरबजीत’ में शीर्ष भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा नहीं पहुंचे थे. इस बात को लेकर रणदीप हुड्डा की काफी आलोचना की जा रही थी.

लेकिन अब ‘कॉन फिल्म फेस्टिवल’ से जो सनसनीखेज सच सामने आया है वह साबित करता है कि बौलीवुड के लोग अपने फायदे के लिए क्या नहीं कर सकते. सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘‘सरबजीत’’ किसी भी तरह से ‘कॉन फिल्म फेस्टिवल’ का हिस्सा नहीं थी. सूत्रों का दावा है कि इस फिल्म को वहां प्रदर्शित करने के लिए ‘कॉन फिल्म फेस्टिवल’ के आयोजकों ने निमंत्रित ही नहीं किया था और न ही यह फिल्म ‘कॉन फिलम समारोह’ के किसी खंड का हिस्सा थी. जबकि अनुराग कश्यप की फल्म ‘‘रामन राघव 2.0’’ ‘कॉन फिल्म फेस्टिवल’ के ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाइट’ सेक्शन का हिस्सा थी और इसका भी वहां पर प्रीमियर हुआ था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...