फिल्म ‘‘अकीरा’’ में सोनाक्षी सिन्हा के संग अभिनय कर फिल्म के रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा चुकी नवोदित अदाकारा ऐश्वर्या चौबे का दावा है कि वह सलमान खान की दीवानी हैं. अब तक कई प्रयासों के बावजूद सलमान खान से उनकी मुलाकात नहीं हो पायी है. ऐश्वर्या कहती हैं कि जिस दिन सलमान खान से उनकी मुलाकात हो जाएगी, उस दिन उनका बहुत बड़ा सपना पूरा हो जाएगा. ऐश्वर्या चौबे अभिनेत्री होने के साथ साथ अच्छी चित्रकार भी हैं. उन्होने सलमान खान की कम से कम दो सौ से अधिक पेंटिंग्स बना रखी हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन की शक्ल सूरत से मिलती शक्ल वाली ऐश्वर्या चौबे फिल्मों में अपना कैरियर बनाने के लिए वाराणसी के अपने घर से भागकर मुंबई पहुंची थी. मुंबई में उन्होने काफी स्ट्रगल किया. अब उनका स्ट्रगल व मेहनत रंग ला रही है. एक तरफ उन्होने सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘‘अकीरा’’ की शूटिंग पूरी की है, वहीं कुछ समय पूर्व उन्होने 2015 व 2016 के कलेंडर के लिए मॉडलिंग भी की थी. वह एक म्यूजिक अलबम ‘‘कभी कभी’’के वीडियो में भी अभिनय कर चुकी हैं.

वह कहती हैं-‘‘मेरी यह बड़ी उपलब्धि है कि मुझे सोनाक्षी सिन्हा के साथ नारी प्रधान फिल्म ‘अकीरा’ में अति महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला. मैं इस फिल्म में मार्शल आर्ट ट्रेनर के किरदार में हूं. पर अभी मुझे बहुत आगे जाना है. अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है. मैं अपने अभिनय को पॉलिश्ड करने में लगी हुई हूं.’’ 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...