सलमान ने कितनी ही हीरोइनों की जिंदगी बनाई है, उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया. ऐसे में वो उम्मीद करते हैं कि उनकी हीरोइनें भी उनकी खुशी में शरीक हों, उनकी गर्लफ्रेंड से दोस्ती करें. लेकिन इस हीरोइन की तो सोच कुछ और ही है.

ये हैं डेजी शाह जो सलमान के साथ फिल्म जय हो से डेब्यू कर चुकी हैं और सलमान के कहने पर ही हेट स्टोरी 3 का अहम हिस्सा बन पाई थीं. खबर है कि डेजी और सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया की आपस में नहीं बनती.

9 मई को हुए एक अवार्ड फंक्शन में जब डेजी से पूछा गया कि उनके और लूलिया के बीच कैसे रिश्ते हैं तो डेजी ने सवाल से बचने की कोशिश की और 'नो कमेंट्स' कह कर पल्ला झाड़ लिया.

लेकिन फिर भी जब उनसे बार बार पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि उनके औऱ लूलिया के बीच कोई तनाव नहीं है और लड़ाई की खबरें झूठी हैं. लेकिन वहीं जब सलमान और लूलिया की शादी पर उनकी राय ली गई तो वे साफ मुकर गईं.

डेजी ने कहा, मैं शादी के खिलाफ हूं. इसलिए मैं नहीं चाहूंगी कि मेरा कोई दोस्त भी शादी करे.' अब ये भला कैसी वजह हुई, ये तो डेजी ही जानें. कहीं ऐसा न हो, डेजी के ऐसे बयान के बाद वो सलमान की शादी में शामिल होने से रह जाएं और उन्हें न्योता ही न मिले!

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...