बौलीवुड में 2017 की शुरूआत दो जीवनियों/बायोग्राफी के बाजार में आने के साथ होने वाली है. जी हां! जनवरी माह में फिल्मकार करण जोहर और अभिनेता ऋषि कपूर की जीवनियां यानी कि बायोग्राफी बाजार में आने वाली है. मजेदार बात यह है कि ऋषि कपूर इस बार में ट्वीटर के साथ साथ मीडिया से भी खुलकर बात करते हैं. जबकि करण जोहर मीडिया से भी कम मिलते हैं. तथा ट्वीटर पर भी काफी कम सक्रिय हैं. हालांकि इन दोनों की बायोग्राफी की किताबें जनवरी माह में बाजार में आ रही है.

खुद करण जोहर कहते हैं ‘‘मुझे अपनी राय व्यक्त करने में डर लगता है. मैं अपनी फिल्मों में मुद्दे उठाने से भी डरता हूं. जब मेरी नई फिल्म प्रदर्षित होने वाली होती है, उस वक्त मैं बहुत डरा रहता हूं.’’ करण जोहर की बायोग्राफी ‘‘एन अनसुटेबल ब्वॉय’’ जनवरी माह में बाजार में आने वाली है. इसे करण जोहर ने खुद पूनम सक्सेना के साथ मिलकर लिखा है.

जबकि ऋषि कपूर की ऑटो बायोग्राफी ‘ऋषि कपूर अनसेंसर्ड - खुल्लम खुल्ला’ 15 जनवरी को बाजार में आने वाली है. इसे ऋषि कपूर ने और अंग्रेजी भाषा की फिल्म पत्रकार मीना अय्यर के साथ मिलकर लिखा है. ऋषि कपूर ने ट्वीटर पर इस बात की घोषणा करते ट्वीट किया ‘‘मेरी ऑटो बायोग्राफी ‘ऋषि कपूर अनसेंसर्ड- खुल्लम खुल्ला’ 15 जनवरी को रिलीज हो रही है. यह दिल के बहुत करीब है. यह मेरी जिंदगी और समय है, जो मैंने जिया है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...