2016 में बौलीवुड में तलाक का दौर चला. कई वैवाहिक जोड़ियां टूटी. हर कोई सोच रहा था कि 2017 में बौलीवुड में सब कुछ अच्छा ही होगा. लेकिन नए साल के पहले दिन की शुरूआत अभिनेत्री नंदिता दास का अपने पति सुबोध मस्कारा के साथ अलगाव की खबर से हुआ है. नंदिता दास ने सुबोध मस्कारा के संग दो जनवरी 2010 को शादी की थी. उनका छह वर्ष का बेटा विहान भी है. नंदिता दास के संग विवाह करने से पहले सुबोध मस्कारा व्यापार कर रहे थे. उनकी गिनती एक एंटरप्रेन्योर के रूप में हुआ करती थी. लेकिन नंदिता दास के संपर्क में आने के बाद उनके अंदर की रचनात्मकता जाग उठी और उन्होंने अपना सारा व्यापार छोड़कर नंदिता दास के साथ मिलकर ‘‘छोटी प्रोडक्शन’’ नामक कंपनी बनाकर फिल्म व नाटकों का निर्माण करना शुरू किया. उनका नाटक ‘बिटवीन द लाइन्स’’ काफी चर्चित हुआ. पर अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं.

यूं तो नंदिता दास और सुबोध मस्कारा के अलगाव की खबरें जून 2016 में सबसे पहले चर्चा में आयी थी, मगर उस वक्त दोनों ने इस खबर को झुठला दिया था. उस वक्त सुबोध ने कहा था कि वह अपनी पत्नी नंदिता व बेटे विहान के साथ फ्रांस घूमने जा रहे हैं. अब नंदिता दास के करीबी दावा कर रहे हैं कि नंदिता पिछले दो वर्षों से अपने पति सुबोध से अलग अपने बेटे के साथ रह रही थी. तथा अदालत में तलाक का मुकदमा चल रहा था. बहरहाल, अब इनका अलगाव तय हो गया है.

खुद नंदिता दास ने अपने तलाक की खबरों को सच बताते हुए कहा है-‘‘यह सच है कि मैं अपने पति सुबोध से अलग हो चुकी हूं. इससे अधिक कुछ कहना नही चाहती. एक दर्दनाक समय गुजर गया. हम दोनों को अपने बेटे विहान की चिंता थी. पर सब ठीक हो जाएगा. पति पत्नी का अलगाव उस वक्त बहुत कठिन हो जाता है, जब आपकी संतान भी हो. बहरहाल, हम अपने बेटे की परवरिश को लेकर काफी चिंतित हैं और हम हमेशा अपने बेटे का भला चाहेंगे.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...