इन दिनों फिल्ममेकर कई मल्टीस्टारर फिल्म बना रहे हैं. इस तरह की फिल्म बनाने का सबसे बड़ा कारण ये है कि एक ही पिल्म में कई बड़े स्टार को एकसाथ काम करते देखा जाता है. इतना ही नहीं दर्शक इस तरह की फिल्म देखना पसंद भी करते हैं. इन दिनों करण जौहर की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है. खबरों के मुताबिक इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रौय कपूर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे. इस स्टारकास्ट के कारण फैन्स में इस फिल्म को लेकर खासी उत्सुकता है.

इस प्रोजेक्ट की कहानी को फिल्ममेकर्स ने अभी उजागर नहीं किया है. इसी कारण फिल्म को लेकर फैन्स में जिज्ञासा बढ़ती ही जा रही है. हालांकि, फिल्म के सेट से माधुरी दीक्षित की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित एथनिक ड्रेस और जूलरी में नजर आ रही हैं.

सर पर मांग टीका पहने हुए माधुरी एक क्रेन पर फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ नजर आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी इस फिल्म में एक तवायफ का किरदार निभाती नजर आएंगी. आपको याद होगा कि इससे पहले फिल्म 'देवदास' में भी माधुरी एक तवायफ के किरदार में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि 'कलंक' में माधुरी का किरदार 'देवदास' की चंद्रमुखी से काफी अलग है.

अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित यह फिल्म करण जौहर के लिए काफी अहम है क्योंकि इसका सपना उनके पिता यश जौहर ने देखा था. सूत्रों का यह भी कहना है कि करण चाहते हैं कि 'कलंक' उनके प्रोडक्शन की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो. यह फिल्म अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होनी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...