बौलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई  हैं. दरअसल कल्कि ने पिछले साल अपनी प्रग्नेंसी के बारे में ऐलान किया था. वो अपने बायफ्रेंड के के बच्चे को जन्म देने वाली हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. इसलिए उनके उनके इस फैसले पर कई सवाल भी किए गए.

बौलीवुड इंडस्ट्री में बिना शादी के मां बनना में कोई नयी बात नहीं है लेकिन इसमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में कल्कि ने इस सवाल का अपने बेबाक अंदाज में जवाब दिया हैं. आपको बता दें, कल्कि करीना कपूर के चैट शो 'इश्क एफ एम' में गईं थीं. इस शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े हर पहलू पर खुलकर बात की. उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर बायफ्रेंड और एक्स पति अनुराग कश्यप पर भी बात की.

ये भी पढ़ें- अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग वरुण धवन लेंगे सात फेरे

शो के दौरान करीना ने उनसे पूछा कि बिना शादी के मां बनने पर उन पर कई सवाल उठे हैं, उसका सामना कैसे किया. इस पर कल्कि ने हंसते हुए कहा- 'मेरे पास एक सुपर पावर है कि मैं अपना फोन बेद कर देती हूं और काफी समय तक सोशल मीडिया से दूर रहती हूं. मैं अपने पोस्ट पर कमेंट्स नहीं पढ़ती हूं'.

कल्कि ने एक्स पति को लेकर भी बातें की. कल्कि ने कहा कि वो और अनुराग कश्यप अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने ये भी कहा, 'ऐसा कई बार होता है कि आप किसी से प्यार करते हो लेकिन उसके साथ रहना मुश्किल हो जाता है'.  कल्कि ने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े हर सवालों का बेबाकी से जवाब दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...