बौलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेने वाले हैं. जी हां, उनकी शादी से लेकर  हनीमून शेड्यूल तक की भी खबरें आ रही हैं. एक बार फिर से वरुण धवन की शादी चर्चा में है.

एक रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से इस साल अपने जन्मदिन यानी 24 अप्रैल को शादी कर लेंगे. दरअसल, पहले दोनों की शादी 2019 के दिसंबर में ही होने की संभावनाएं जताई जा रही थी. लेकिन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते यह तारीख आगे बढ़ गई.

https://www.instagram.com/p/Bsmj5mVAjbj/?utm_source=ig_web_copy_link

अब खबर ये है कि वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D'  रिलीज होने वाली है जबकि उनकी 'कुली नंबर 1' की शूटिंग भी  पूरी हो चुकी है. इसके बाद उन्होंने शशांक खेतान की फिल्म 'मिस्टर लेले' साइन की है. लेकिन उनके शेड्यूल को देखते हुए इस तरह बिठाया जा रहा है कि वरुण ना केवल शादी कर पाएं बल्कि वो हनीमून पर भी जा सकें.

https://www.instagram.com/p/BtQUWArAGrh/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें- BIRTHDAY SPECIAL: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ का फर्स्ट लुक जारी, देखें यहां

दोनों की शादी के आउटफिट के लिए डिजाइनर नताशा दलाल खुद काम करेंगी तो वहीं मनिष मल्होत्रा भी डिजाइनिंग करेंगे. यही दोनों मिलकर शादी के कपड़े डिजाइन करेंगे. बताया जा रहा है कि दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग को गोवा में प्लान किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/BsMwmhUnNyE/?utm_source=ig_web_copy_link

आपके बता दें, ‘कौफी विद करन’ सीजन 6 में वरुण धवन ने खुलासा किया था कि वो नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं. उन्होंने हिंट भी दिया था कि वो जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. वरुण धवन ने बताया था कि नताशा स्कूल के दिनों से ही उनके लिए काफी सपोर्टिव रही हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...