Urfi Javed: आएदिन हम फीमेल सैलेब्स को उन के कपड़ों के लिए ट्रोल होते देखते हैं. खराब फैशन या फैशन डिजास्टर्स पर फैशन एक्सपर्ट्स और क्रिटिक्स द्वारा टिप्पणी करना जायज है. मगर जिस तरह हमारे देश में फीमेल सैलेब्स को उन के बोल्ड या रिवीलिंग आउटफिट्स के लिए ट्रोल किया जाता है, उस में ज्यादातर पेट्रियार्की की झलक नजर आती है.

निया शर्मा

ऐक्टर व मौडल उर्फी जावेद तो अपने कपड़ों के लिए पिछले कुछ समय से चर्चा में आई हैं लेकिन उन के बहुत पहले निया शर्मा अपने बिंदास अंदाज और बोल्ड आउटफिट चौइसेस के लिए ट्रोल हो चुकी हैं. निया ने खुद एक इंटरव्यू में यह बात कुबूली है कि उन्हें अपने कपड़ों में थोड़ा ड्रामा पसंद है, वे बोरिंग और सिंपल कपड़े नहीं पहन सकतीं.

जान्हवी कपूर

जान्हवी अकसर अपने जिमवेयर, शौर्ट्स और पार्टी ड्रैसेज के लिए ट्रोल होती रहती हैं. स्टारकिड होने की वजह से जान्हवी न सिर्फ पैपराजी बल्कि इंटरनैट यूजर्स के रेडार पर भी हमेशा रहती हैं.

सारा अली खान

सारा ज्यादातर कुरतों और सूट्स में ही देखी जाती हैं लेकिन जब भी वे अपने वैकेशन पर बिकिनी या दूसरी कोई भी रिवीलिंग आउटफिट पहनती हैं तो लोग उन्हें धर्म की दुहाई देने लगते हैं.

मलाइका अरोड़ा

मलाइका को लोग एज शेम और स्लट शेम तो करते ही हैं, अपनी आउटफिट चौइसेस की वजह से भी वे काफी ट्रोल होती रहती हैं. 48 की उम्र में मलाइका ने अपना जो ग्लैम लैवल मेंटेन किया है वह हर किसी के बस का नहीं है.

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी को जाना ही उन की बोल्ड लुक के कारण जाता है. फैन्स देखते ही रह जाते हैं कि बोल्ड कपड़ों में भी यह अदाकारा कितने कौन्फिडैंस और कंफर्ट के साथ लाइमलाइट चुरा ले जाती है. हालांकि, इसी बोल्डनैस के कारण वे अलोचना का भी जम कर शिकार होती रहती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...