Gen Z: पहली नजर में पारंपरिक व्याकरण के चश्मे से देखने वालों को यह केवल शब्दों की खिचड़ी लग सकती है, लेकिन गहराई से देखें तो यह जेनजी का अपना अनूठा इनोवेशन है. इस रचनात्मक प्रयोगशीलता के लिए हमारी यह नई पीढ़ी बधाई की पात्र है. जेनजी ने हिंदी को किताबों, दफ्तरों और व्याकरण के भारीभरकम नियमों के दायरे से बाहर निकाल कर उसे बेहद जीवंत, बेबाक और रंगीन बना दिया है.

दिलचस्प बात यह है कि यह नई भाषा भावनाओं को पुरानी बंदिशों की तुलना में और भी साफ, सटीक और पारदर्शी तरीके से अभिव्यक्त कर रही है. जहां पहले संकोच, झिझक या अत्यधिक औपचारिक शब्दों की ओट में भावनाएं दब जाती थीं, वहीं आज की जेनजी 'नो फिल्टर' अंदाज में अपनी बात कह रही है. खुशी हो तो 'एकदम गजब', तनाव हो तो 'लोड मत ले', और कोई बात दिल को छू जाए तो 'वाइब मैच हो गई' — भाषा का यह नया स्वरूप बिना किसी औपनिवेशिक झिझक के सीधे दिल के जज्बातों को सामने रख देता है.

जब कोई भाषा सिर्फ पुरानी किताबों और सरकारी फाइलों में सिमटने के बजाय किसी 20 साल के युवा के इयरफोन में बजते रैप ट्रैक या इंस्टाग्राम रील के वायरल साउंड में गूंजने लगे, तो समझ लीजिए कि वह भाषा बूढ़ी नहीं हो रही, बल्कि एक नया जन्म ले रही है. जब भाषाविमर्श का औपचारिक मंच सजता है, तो समानांतर रूप से एक अनौपचारिक, जीवंत और धड़कती हुई क्रांति देश की सड़कों, कैफे और डिजिटल स्क्रीन्स पर चल रही होती है. इस क्रांति के सूत्रधार हैं, ‘जेनजी'. इंटरनैट की तेज रफ्तार के साथ बड़ी हुई यह पीढ़ी सिर्फ भाषा का उपयोग नहीं कर रही, बल्कि अपने अनूठे, बिंदास और कूल अंदाज में हिंदी का पुनर्लेखन भी कर रही है. जिन व्याकरणिक बंदिशों और औपनिवेशिक झिझक में पुरानी पीढ़ियां उलझी रहीं, जेनजी ने उन्हें एक झटके में तोड़ दिया है. उन के लिए हिंदी न तो किसी मजबूरी का नाम है और न ही किसी पिछड़ेपन का प्रतीक, बल्कि यह उन की अपनी पहचान को एक्सप्रैस करने का सब से तीखा और असरदार जरिया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 828₹ 599
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 2232₹ 1499
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...