Chetna Pande Actress: खूबसूरती के साथ हुनर और आत्मविश्वास का मेल हो, तो पहचान बनते देर नहीं लगती. चेतना पांडे ने मौडलिंग की दुनिया से कदम बढ़ाते हुए बौलीवुड, टैलीविजन और रिऐलिटी शोज तक अपनी खास जगह बनाई है. ‘दिलवाले’ में जेनी के किरदार से चर्चा में आईं चेतना ने अपने अलग अंदाज और दमदार व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता. कैमरे के सामने उन की शानदार मौजूदगी के साथ सोशल मीडिया पर भी उन की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है.
चेतना पांडे भारतीय अभिनेत्री, मौडल और डिजिटल क्रिएटर हैं. उन्होंने फिल्मों, टैलीविजन, वैब सीरीज और रिऐलिटी शोज में काम कर के मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन का जन्म देहरादून, उत्तराखंड में हुआ, बचपन से ही अभिनय व मौडलिंग में उन की रुचि थी. चेतना पांडे की शुरुआती शिक्षा देहरादून के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से हुई.
चेतना पांडे ने अपने कैरियर की शुरुआत मौडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की, बाद में फिल्मों तथा टैलीविजन की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने ‘आई डोंट लव यू’, ‘जाने क्यों दे यारों’, ‘दिलवाले’ और ‘मुन्ना माइकल’ जैसी फिल्मों में काम किया. फिल्म ‘दिलवाले’ में जेनी का किरदार उन के कैरियर के महत्त्वपूर्ण कामों में से एक माना जाता है. इस के बाद उन्होंने ‘एमटीवी फनाह’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘क्लास औफ 2020’ जैसे टैलीविजन और डिजिटल प्रोजैक्ट्स में भी अभिनय किया. रिऐलिटी शो ‘एमटीवी ऐस औफ स्पेस’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12’ में भाग लेने के बाद उन की लोकप्रियता और बढ़ी. उन्होंने म्यूजिक वीडियो और डिजिटल कंटैंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





