इन दिनों वरुण धवन, करण जौहर की फिल्म ‘‘कलंक’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसे वह बेहद मुश्किल फिल्म मानते हैं. इसमे उन्होंने जफर नामक लोहार का किरदार निभाया है. इस किरदार के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. मगर अब तक उन्हे जो सफलता मिली है, उसकी वजह उनके पिता द्वारा बतायी गयी उनकी कमी है, जिसे उन्होंने दूर कर लिया है.

डेविड धवन ने वरूण को उनकी कमी उस वक्त बतायी थी,जब हर कोई वरूण के अभिनय की तारीफ कर रहा था. जी हां! वरूण धवन के करियर की पहली फिल्म ‘‘स्टूडेंट आफ द ईअर’ सफल होने के बाद हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही थी. मगर उस वक्त वरूण धवन के पिता डेविड धवन ने वरूण से उनके अभिनय की कमी की तरफ इशारा किया था और वरूण ने उसे गंभीरता से लेते हुए अपनी उस कमी को दूर किया था.

पहली फिल्म के बाद बताई थी कमी...

एक खास एक्सक्लूसिव मुलाकात के दौरान खुद वरूण धवन ने ‘‘सरिता’’ पत्रिका को बताया -‘‘मेरे डैड महज बेहतरीन फिल्म निर्देशक ही नहीं, बल्कि वह मेरे आलोचक भी हैं. मेरे करियर की पहली फिल्म ‘‘स्टूडेंट आफ द ईअर’’ देखने के बाद जब सभी मेरी तारीफ कर रहे थे, तब मेरे डैड ने मुझसे कहा था, -‘तेरी आवाज खास नहीं है. माना कि तू अभी उम्र में छोटा है. पर तुझे अपनी आवाज पर काम करना पड़ेगा. अपनी आवाज में थोड़ी सी स्थिरता लेकर आओ. कामेडी में भी स्थिरता होती है.’’

अजय देवगन  ने ट्रोलर्स को क्यों सुनाई खरी-खोटी, जाने यहां

आवाज सुधारने के लिए ली ट्रेनिंग...

वरूण धवन आगे कहते हैं-‘‘डैड की सलाह मानकर मैने अपनी आवाज को ठीक करने के लिए काफी क्लासेस की. फिल्म‘बदलापुर’ के वक्त मैंने युवा और चालीस साल के इंसान की आवाज निकालने की ट्रेनिंग हासिल की थी. इसका फायदा मुझे बाद में कई फिल्मों में मिला. यहां तक कि नई फिल्म ‘कलंक’ में भी मिला.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...