भारत और इजराइल के बीच आपसी और दोस्ताना संबंध काफी गहरे हैं. इसी को और मजबूत करने के लिए अब दोनो देशों  के बीच सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन किए जाने की योजना पर काम शुरू हुआ है. गत वर्ष गोवा में आयोजित ‘‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह’’ में इजराइल को खास तवज्जो देते हुए इस देश की कई फिल्मों का प्रदर्शन किया गया था.  इस फिल्म समारोह के दौरान इजराइल कौंसुलेट ने काफी योगदान दिया था. उसके बाद फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने इजराइली वेब शो ‘‘होस्टेज’’को हिंदी में अडौप्ट किया.

अब दोनों देशों के बीच कला व संस्कृति के क्षेत्र में और अधिक सहयोग बढ़ाने के मकसद से भारत के मशहूर इवेंट और्गनाइजर ‘युनिवर्सल इवेंट्स‘ ‘रिसर्च मीडिया ग्रुप‘  के सहयोग से इजरायल में ‘इंडो इजरायल फेस्टिवल-2019’  का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2019 तक आयोजित करने जा रहा है. इस ‘‘इंडो इजराइल फेस्टिवल 2019’’ साहित्य व अन्य क्षेत्रों के अलावा बौलीवुड व दक्षिण भारत की कई फिल्मी हस्तियां हिस्सा लेने के लिए इजराइल जाएंगी. इस फेस्टिवल के मुख्य अतिथि अनिल कपूर के अलावा रवीना टंडन और अमिषा पटेल होंगे.

film-fest

इजराइल में संपन्न होने वाले इस ‘‘इंडो इजराइल फेस्ट 2019’’ में मुख्य अतिथि बनकर अनिल कपूर उस कड़ी को मजबूत करने वाले हैं, जिसे सोनम कपूर ने तीन साल पहले शुरू किया था. मई 2016 में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ‘इजराइली ट्यूरिजम मिनिस्ट्री’’ के निमंत्रण पर इजाइल गयी थीं. उसके बाद सोनम कपूर ने एक पत्रिका के मुख्य पृष्ठ के लिए इजराइल में फोटो  शूट भी करवाया था.

इतना ही नही अक्टूबर 2017 में पहली बार किसी भारतीय फिल्म को इजराइल में फिल्माया गया.जब फिल्मकार तरूण मनसुखानी ने अपनी एक्शन प्रधान फिल्म ‘‘ड्राइव’’ के लिए पार्टी सीन व कुछ अन्य दृश्य इजराइल के तेल अवीव शहर में फिल्माएं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...