दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बौलीवुड के मशहूर जोड़ियों में से एक हैं. ये अपने फिल्मी कैरियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी सक्सेस हैं. दरअसल इन दिनों दीपिका-रणवीर के फैनक्लब पर कपल की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कपल 80 साल का हो जाने पर कैसा लगेगा.

ये तस्वीर किसी फैन ने एज ओल्ड फिल्टर का इस्तेमाल करके बनाई है. जिस तस्वीर पर ये एक्सपेरिमेंट किया गया है वो दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन पार्टी की है. तस्वीर में उनके चेहरे पर झुर्रियां दिख रही हैं. रणवीर की दाढ़ी और बाल सफेद हो गए हैं. लेकिन फिर भी वे काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं और दीपिका भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. ये कपल बुढ़ापे में भी स्टाइलिश दिखेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BOLLYWOOD LIFE I (@bollywoodlifei) on

आपको बता दें, इस साल रणवीर सिंह की गली बौय रिलीज हुई थी. मूवी ने बौक्स औफिस पर अच्छा बिजनेस किया था. इन दिनों वे फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे. 83 के बाद वे तख्त की शूटिंग शुरू करेंगे. वहीं दीपिका पादुकोण छपाक में नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी. छपाक का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, इसमें दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- प्रिन्स चार्ल्स के चैरिटी बौल में शामिल हुई कनिका कपूर

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...