बौलीवुड एक्टर टाइगर श्रौफ की फिल्म 'बागी 2' के ट्रेलर में दर्शकों ने उनके एक्शन को काफी पसंद किया. दर्शक पूरी फिल्म में टाइगर का एक्शन देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच फिल्म मेकर्स द्वारा इस फिल्म का मेकिंग वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में टाइगर ने किस तरह से एक्शन सीन्स किए हैं यह दिखाया गया है. बता दें, टाइगर के इस वीडियो को इस फिल्म के रिलीज होने से कुछ वक्त पहले ही शेयर किया गया है. फिल्म के इस मेकिंग वीडियो में टाइगर के एक्शन्स को आप काफी पसंद करने वाले हैं.

फिल्म के इस मेकिंग वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टाइगर ने इन सीन्स के लिए काफी प्रेक्टिस और मेहनत की है. उन्होंने अपने स्टंट्स को खुद परफौर्म किया यह भी साफ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान भी इस दौरान पूरी तरग से टाइगर को गाइड करते हुए नजर आएं. वहीं टाइगर ने भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी. वीडियो में आप टाइगर को किक्स की, लौन्ग जम्प की प्रेक्टिस करते हुए देखेंगे. इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी फिल्म देखने की बेसब्री और बड़ जाएगी.

आपको बता दें, इस फिल्म के एक्शन को लेकर टाइगर ने मीडिया से बात-चीत के दौरान कहा था कि, उनके लिए इस फिल्म में एक्शन करना काफी मुश्किल और चेलेंजिंग था. फिल्म के एक्शन सीन्स को जहां फिल्माया गया वहां बार-बार बारिश होने की वजह से एक्शन सीन को जल्द से जल्द फिल्माना पड़ा और इस बीच बारिश होने पर बौडी वापस ठंडी हो जाती थी, जिस वजह से मुझे सीन को फिल्माने से पहले दोबारा वौर्म अप करना पड़ता था. इस फिल्म में टाइगर के साथ दिशा पटानी लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...