सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा वो अक्सर अपने ब्वायफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ भी नजर आती रहती हैं. खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वो अपने ब्वायफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं. बता दें कि सोनम और आनंद दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. पहले खबर आई थी कि सोनम और आनंद राजस्थान में शादी करेंगे. लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक अब शादी राजस्थान में नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में होगी.

मई, 2018 में होगी सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सोनम कपूर अपने ब्वायफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ इस साल मई के महीने में शादी कर लेंगी. शादी की तारीख 11 और 12 मई रखी गई है. सोनम ने हाल ही में दिल्ली पहुंचकर आनंद से मुलाकात की जिसके बाद अब वो रिलैक्स करने और स्पा लेने के लिए औस्ट्रिया गई हुईं हैं. कुछ दिन पहले सोनम को राज मेहतानी के हाई एंड ज्वेलरी स्टोर में शौपिंग करते हुए देखा गया था, जो कोलकाता में है.

जेनेवा में बजेगी शादी की शहनाई

बताया गया कि सोनम और उनके परिवार वाले शादी को और भी स्पेशल बनाने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में थे. डेस्टिनेशन लिस्ट में उदयपुर और जयपुर का नाम सबसे टौप पर था. लेकिन, अभी जनवरी के महीने में सोनम जोकि एक वौच ब्रैंड की एम्बेसडर हैं, जेनेवा गई हुईं थी. तभी उन्हें वो जगह काफी पसंद आई. उस समय उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर भी मौजूद थीं. सोनम और रिया ने जेनेवा के कई लोकेशन्स को देखा जिसके बाद उन्होंने इसी जगह को शादी की डेस्टिनेशन के तौर पर फिक्स करने का प्लान बनाया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...