बौलीवुड की जानी मानी गायिका नेहा कक्कड़ और यारियां फेम अभिनेता हिमांश कोहली के अफेयर के चर्चे बहुत समय से हैं. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन हाल ही में नेहा ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपने और हिमांश कोहली के रिश्ते के बारें में खुलकर बात की.

नेहा ने कहा 'चर्चे बिल्कुल सही हैं. लेकिन, लोगों का ध्यान हम पर बहुत देर से गया. जबकि, हमारा रिश्ता तो चार साल पहले आई यारियां फिल्म से ही शुरू हो गया था.

नेहा ने कहा, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और अब तो हमसफर बन चुके हैं. क्योंकि, काम के सिलसिले में हम ज्यादातर साथ में सफर करते हैं. इसके बाद नेहा ने कहा कि वो दोनों अच्छे दोस्त बन कर ही खुश हैं और फिलहाल अपने इस 'यारियां' को इससे आगे बढ़ाने के बारे में कुछ भी नहीं सोचा है', अगर उनका यह रिश्ता दोस्ती तक ही रहे तो ही ज्यादा ठीक है.

खबरों के मुताबिक दोनों ने न्यू ईयर और वेलेंटाइन डे भी साथ में मनाया था. दोनों भले ही अपने रिश्ते को औफिशियल न करें, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियां साफ देखी जा सकती हैं.

बता दें कि हाल ही में नेहा ने ऐ हमसफर नामक वीडियो सौन्ग की शूटिंग की है जिसमें वो हिमांश के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. इस गाने को नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाया है. यह वीडियो सौन्ग 17 अप्रैल को रिलीज होगा.

VIDEO : एमरेल्ड ग्रीन नेल आर्ट

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...