लखनऊ के महमूदाबाद हाउस में फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग चल रही है. फिल्म की शूटिंग के लिये अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने प्राइवेट प्लेन से लखनऊ आये हैं. 40 दिनो की फिल्म शूटिंग के लिये महमूदाबाद हाउस को बुक कराया गया है. महमूदाबाद हाउस राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में है. जूही चतुर्वेदी की लिखी और शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना भी फिल्म में है. इसके अलावा लखनऊ के कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है.

ये भी पढ़ें- 68 वर्ष की उम्र में अनुपम खेर सीख रहे हैं बौक्सिंग

amitabh-bachchan

शूटिंग को पूरी तरह से गोपनीय रखने के लिये मीडिया को तो दूर रखा ही गया है और कलाकारों के मोबाइल फोन भी शूटिंग से पहले जमा करा लिये जाते हैं. जिससे शूटिंग के फोटो वायरल न हो सके. फिल्म अमिताभ बच्चन का किरदार बूढ़े आदमी का है. इस लुक की फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो किरादार पर चर्चा होना शुरू हो गया. ऐसे किरदार के मेकअप के लिये विदेशों से मेकअप आर्टिस्ट भी बुलाये गये हैं.

ये भी पढ़ें- फंसते फंसाते: कमजोर पटकथा व निर्देशन

gulabo

महमूदाबाद हाउस के अलावा फिल्म की शूटिंग अमीनाबाद, चैक, सिटी स्टेशन और हजरतगंज सहित पुराने लखनऊ के इलाके में होगी. फिल्म का ज्यादातर हिस्सा लखनऊ में ही शूट होगा. महमूदाबाद हाउस में इधर से उधर जाने के लिये अमिताभ बच्चन बैट्री रिक्शा का उपयोग करते हैं. इस फिल्म की कहानी लखनऊ में रहने वाले एक परिवार की कहानी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...