Funny Family Moments: एक दिन सुबहसुबह मेरी बाई मेरी 5 वर्षीया बेटी छवि से कह गई, ‘‘मम्मी से कह देना कि सक्सेना भाभीजी के घर ‘कट्टी’ पार्टी है. उन्होंने तुम्हारी मम्मी को बुलाया है.’’ मेरी बेटी कुछ परेशान सी अपने पापा से बोली, ‘‘पापा, मम्मी को सक्सेना आंटी के घर मत जाने दीजिए क्योंकि आंटी मम्मी से कट्टी करेंगी.’’ उस की बात सुन पहले तो हम सब सोचने लगे कि छवि इस तरह क्यों और क्या कह रही है? किंतु जैसे ही मेरी समझ में उस की बात आई, हम लोगों की हंसी छूट गई.
वास्तव में सक्सेना भाभीजी के घर किट्टी पार्टी थी जिस में हमें भी जाना था चूंकि बाई ज्यादा पढ़ीलिखी नहीं थी, इसलिए उस ने किट्टी पार्टी को कट्टी पार्टी कहा जो मेरी बेटी ने सुना वही आ कर मुझ से बोली. बाद में मैं ने उसे कट्टी पार्टी नहीं किट्टी पार्टी बताया. पुष्पा श्रीवस्तव
मैं अपनी ढाई साल की बेटी जौली को अंगरेजी भाषा में पढ़ा रही थी, सिखा रही थी, जैसे खुद का नाम, पिता का नाम, डौगी का नाम इत्यादि. बड़ी मेहनत के बाद उस ने जवाब देना सीख लिया. शाम को जब मेरे पति औफिस से घर आए तो मैं ने खुश हो कर अपने पति से कहा, ‘‘सुनते हैं, आज जौली ने बहुतकुछ सीख लिया है.’’
फिर मैं ने जौली से प्यारभरे लहजे में पूछा, ‘‘बेटा, पापा को बताओ, वाट इज योर नेम? बड़ी मासूमियत से उस ने झट से जवाब दिया, ‘‘माई नेम इज शीला.’’ दरअसल, यह एक फिल्मी गाना है जो उस समय लगभग हर टीवी चैनल पर प्रसारित होता था. मैं ने उस का जवाब सुन अपना सिर पीट लिया और घर में सब हंसे बिना न रह सके. Funny Family Moments
संध्या सिन्हा
आप भी भेजें
सरिता में प्रकाशित रचनाओं तथा अन्य सामयिक विषयों पर अपने विचार भेजिए. कृपया पत्रों पर अपना पता अवश्य लिखें. पत्र इस पते पर भेजिए : आप के पत्र, सरिता, ई-8, झंडेवाला एस्टेट,
नई दिल्ली-55.
नीचे लिखे नंबर पर एसएमएस या
व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज/
औडियो भी कर सकते हैं.
08588843415





