सवाल
मेरी एक दोस्त है, मैं उस से प्यार नहीं करता लेकिन मुझे उस के साथ रहना पसंद है. मैं उस से अपने मन का हाल कहता हूं और वह सबकुछ सुनती है. वह मेरी सिर्फ दोस्त है लेकिन उस के साथ अच्छा महसूस होता है. उस की और मेरी लाइफ में एकदूसरे की जगह बिलकुल बराबर है. हम किसी और के बारे में ज्यादा बात नहीं करते, पर एकदूसरे से प्यारमोहब्बत की बातें करने से भी बचते हैं. हम दोनों एकदूसरे के साथ अच्छा फील करते हैं पर प्यार है या नहीं, यह नहीं जानते. क्या मुझे उस से फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स के लिए पूछना चाहिए?
जवाब
आप उस से प्यार नहीं करते लेकिन सैक्सुअली इंटरेस्टेड हैं तो फ्रैंड्स विद बेनेफिट्स में कुछ हर्ज नहीं है. आप को यदि लगता है कि आप की फ्रैंड भी आप के साथ फ्रैंड्स विद बेनेफिट्स चाहती है तो आप उस से साफ शब्दों में पूछ लीजिए. बात को ज्यादा घुमाने या तोड़मरोड़ कर बोलने की कोशिश न करें.
इस से सिचुएशन बिगड़ भी सकती है. अगर वह इंटरेस्टेड न हुई तो वह आप को पर्वेर्ट भी समझ सकती है और यह कह सकती है कि आप ने उस की दोस्ती और फ्रेंडली नेचर को गलत समझ लिया है. इसलिए साफ शब्दों में पूछिए और जो भी वह जवाब दे उसे ऐक्सैप्ट कर लीजिए.
हां, यह बात याद रखिएगा कि एक बार फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स में आने के बाद किसी न किसी स्टेज पर दोस्ती अफैक्ट होती ही है.
जो फ्रैंडशिप आप की अभी है वह सैक्स के बाद इसी तरह की नहीं होगी. बस, इस बात को ध्यान में रखिए और जो आप को सही लगे, कीजिए.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




